फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 soldiers killed, 5 injured in separate attacks in Pakistan's restive Balochistan province

Pakistan: बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पांच घायल

Thu, 13 Jul 2023 03:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

Pakistan: अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए। आईएसपीआर ने एक बयान में बताया कि ये हमले बुधवार को प्रांत के सुई और झोब इलाकों में हुए।

विज्ञापन
12 soldiers killed, 5 injured in separate attacks in Pakistan's restive Balochistan province
पाकिस्तानी जवानों पर हमला (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि ये हमले बुधवार को प्रांत के सुई और झोब इलाकों में हुए। दोनों मुठभेड़ों में कम से कम सात आतंकवादी भी मारे गए। सेना ने इसे इस अशांत क्षेत्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नुकसान बताया है।

विज्ञापन


 

सेना ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुई में एक अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें कम से कम तीन सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए। गोलीबारी में दो आतंकवादी भी मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है। बुधवार तड़के झोब गैरीसन में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें नौ सैनिक और पांच आतंकवादी मारे गए थे। सुई में मुठभेड़ झोब गैरीसन हमले के बाद हुई। सैनिकों ने चौकी में घुसने के आंतकवादियों के प्रयास को विफल करने के लिए गोलियां चलाई, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसपीआर ने कहा कि झोब में हुई घातक मुठभेड़ में वहां से गुजर रही एक महिला की भी मौत हो गई और पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। बयान के मुताबिक, 'बाकी बचे दो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान चल रहा है।' बयान के मुताबिक, बलूचिस्तान में एक दिन में 12 सैनिकों की मौत, सेना को पहुंचा एक दिन में सबसे ज्यादा नुकसान है। इससे पहले फरवरी 2022 में केच जिले में मुठभेड़ के दौरान 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed