फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 Sudanese migrants killed in car crash in the Libya desert

Sudan: लीबिया के रेगिस्तान में भीषण सड़क दुर्घटना, 11 सूडानी प्रवासियों की मौत; युद्ध से बचकर भाग रहे थे लोग

Fri, 30 May 2025 04:35 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 30 May 2025 04:35 PM IST
सार

हादसा शुक्रवार सुबह लीबिया के कुफरा कस्बे से 90 किलोमीटर उत्तर में रेगिस्तान में हुआ, जहां प्रवासियों की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।  स्थानीय अधिकारी इब्राहीम अबू अल-हसन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
11 Sudanese migrants killed in car crash in the Libya desert
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लीबिया के रेगिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में 11 सूडानी प्रवासियों और एक लीबियाई चालक की मौत हो गई। ये प्रवासी अपने गृह देश सूडान में चल रहे गृहयुद्ध से बचने के लिए भाग रहे थे।

विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार सुबह लीबिया के कुफरा कस्बे से 90 किलोमीटर उत्तर में रेगिस्तान में हुआ, जहां प्रवासियों की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।  स्थानीय अधिकारी इब्राहीम अबू अल-हसन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग और उसका 10 वर्षीय बेटा घायल हुए हैं। यह घटना लीबियाई रेगिस्तान में सूडानी प्रवासियों के साथ हुई हालिया त्रासदियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में भी सात सूडानी प्रवासी मृत पाए गए थे जब उनकी गाड़ी रेगिस्तान में खराब हो गई थी। यह गाड़ी चाड और लीबिया के बीच तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते पर मिली थी और इसमें सवार 34 प्रवासी कई दिनों तक रेगिस्तान में फंसे रहे थे।

2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद लीबिया अराजकता में डूब गया। जिसमें लंबे समय से सत्ता में रहे तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता समाप्त हो गई और उनकी हत्या कर दी गई।

 
अप्रैल 2023 से अब तक हजारों सूडानी लीबिया की ओर भाग चुके हैं, जब सूडानी सेना और एक शक्तिशाली अर्धसैनिक बल के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव ने देश भर में भीषण संघर्ष का रूप ले लिया। यह संघर्ष अब एक पूर्ण गृहयुद्ध में बदल चुका है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है, 1.4 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं और देश के कई हिस्सों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed