फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico Fire News: 11 Dead After Mexico Bar Set On Fire By Man Removed For Bad Behavior

Mexico: बार में महिलाओं से कर रहा था बदतमीजी, बाहर निकालने पर भड़का और लगा दी आग; 11 की मौत

Sun, 23 Jul 2023 09:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 09:00 AM IST
सार

घटना शुक्रवार देर रात अमेरिका की सीमा से लगे उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर की है। एक अधिकारी ने बताया कि आग के कारण सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Mexico Fire News: 11 Dead After Mexico Bar Set On Fire By Man Removed For Bad Behavior
एक फोरेंसिक तकनीशियन घटनास्थल की ओर जाता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेक्सिको के एक बार में महिलाओं के साथ एक शख्स बदतमीजी कर रहा था। कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाले जाने पर व्यक्ति भड़क गया और बार में आग लगा दी। इससे 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन

सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर की घटना

घटना शुक्रवार देर रात अमेरिका की सीमा से लगे उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में हुई। सोनोरा में स्थित राज्य अभियोजक के कार्यालय का कहना है कि आग में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हुई है। वहीं, चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मोलोटोव कॉकटेल से लगाई आग

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शनिवार तड़के हमले के समय आरोपी बहुत नशे में था। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था। बाद में, वह गुस्से में वापस लौटा और बार के दरवाजे पर मोलोटोव कॉकटेल फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मोलोटोव कॉकटेल?

बता दें, मोलोटोव कॉकटेल एक कांच की बोतल होती है। इसमें ज्वलनशील पदार्थ (जैसे कि पेट्रोल (गैसोलीन), अल्कोहल या नैपलम जैसा मिश्रण और ज्वलन का एक स्रोत) होता है, जैसे जलती हुई कपड़े की बाती, जिसे बोतल के स्टॉपर द्वारा रखा जाता है।

संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

बार में आग लगने से चार महिलाओं सहित 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने कहा कि महिलाओं में से एक अमेरिकी नागरिक, दो मैक्सिक और एक अन्य पीड़िता केवल 17 साल की थी। शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed