फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1000 flights cancelled due to Idalia storm in US President Biden can adjust personal and official trip

US: इडालिया तूफान के कारण 1000 उड़ानें रद्द, राष्ट्रपति बाइडन भी यात्राओं को कर सकते हैं समायोजित

Thu, 31 Aug 2023 02:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 02:24 AM IST
सार

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटवेयरडॉटकॉम के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक साउथवेस्ट एयरलाइंस ने अपनी 220 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं, डेल्टा एयरलाइंस ने 157 उड़ानें रद्द की जबकि, करीब 2 हजार हवाईजहाजों से देरी से उड़ान भरी।

विज्ञापन
1000 flights cancelled due to Idalia storm in US President Biden can adjust personal and official trip
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के कई इलाके फिलहाल तूफान से बेहाल हैं। इडालिया तूफान अमेरिका के बिग बेंड क्षेत्र में पहुंच गया है। इस वजह से अमेरिका की 1000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इडालिया अब कमजोर पड़ा रहा है। 

विज्ञापन

इन एरयलाइंस की उड़ानें रद्द
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटवेयरडॉटकॉम के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक साउथवेस्ट एयरलाइंस ने अपनी 220 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं, डेल्टा एयरलाइंस ने 157 उड़ानें रद्द की जबकि, करीब 2 हजार हवाईजहाजों से देरी से उड़ान भरी। टाम्पा, क्लियरवॉटर और टेलहसी के हवाईअड्डे भी बंद हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति बाइडन भी कर सकते हैं समायोजित
इडालिया के कारण राष्ट्रपति जो बाइजन भी अपनी यात्राएं समायोजित कर सकते हैं। बुधवार को बाइडन ने व्हाइट हाउस में कहा कि इडालिया के कारण उन्हें अपने व्यक्तिगत और औपचारिक यात्रा कार्यक्रम को समायोजित करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि उन्होंने तूफान की चपेट में आने वाले सभी संभावित प्रभावित राज्यों के राज्यपालों से बात की है। बाइडन ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संघीय सरकार आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed