फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   100 days of Ayushman Bharat: Bill Gates congratulate Modi government

आयुष्मान भारत के 100 दिन पूरे, बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई

Thu, 17 Jan 2019 05:50 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
100 days of Ayushman Bharat: Bill Gates congratulate Modi government
पीएम मोदी और बिल गेट्स (फाईल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के 100 दिन पूरे होने पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि यह देखना सुखद होगा कि इस योजना से कितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनकी ट्वीट का जवाब दिया।

विज्ञापन


बिल गेट्स द्वारा पीएमओ को ट्वीट करने के बाद सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए लिखा कि इस योजना के अंतर्गत 6 लाख 85 हजार लोग लाभुक के तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने लिखा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी ता रही है। लाभुकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले बीते तीन जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस ने प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस योजना के अंतर्गत गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती है और उनके अस्पताल से लेकर दवा और परिवहन तक का सारा खर्च सरकार वहन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed