फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Sushil Kumar Modi

सुशील कुमार मोदी

Wed, 21 Oct 2015 03:39 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar Modi

जन्म- 5 जनवरी 1952

पार्टी- भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन

बिहार में जब जनता दल (यू) और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री. 

विज्ञापन

वर्ष 2005 से 2013 तक वे नीतीश कुमार के मातहत काम करते रहे और बिहारमें विकास कार्यों का गुणगान करते रहे. लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों ने इस गठबंधन को तोड़ दिया तो वे नीतीश कुमार के खिलाफ़ खड़े हो गए. नीतीश कुमार और लालू प्रसादयादव की तरह वे भी जयप्रकाश नारायण के शिष्य कहे जाते हैं लेकिन उससे भी पहले यानी 1962 से वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

63 वर्षीय सुशील कुमार मोदी चुनावी राजनीति में देर से आए. उन्होंने अपना चुनाव 1990 में लड़ा. वर्ष 1996 से2004 तक वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. बिहार मेंजब भी राजनीतिक नेतृत्व का बात होती है तो माना जाता है कि वैश्य समुदाय से होने के नाते बिहार की राजनीति में सुशील कुमार मोदी की संभावनाएं सीमित ही हैं क्योंकि जिस राज्य में पिछड़ों और अनुसूचित जाति का दबदबा हो वहां उनके लिए जगह बन पाना कठिन है.


इस समय वे लंबे समय तक अपने मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के महागठबंधन का राजनीतिक विरोध कर रहे हैं और एनडीए को विधानसभा चुनाव में जीत दिलवाने का प्रयासकर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed