फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Ram Vilas Paswan

रामविलास पासवान

Wed, 21 Oct 2015 03:05 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan

जन्म- 5 जुलाई 1946

पार्टी- लोक जनशक्ति पार्टी

विज्ञापन

अपने समकालीन नेताओं में सबसे वरिष्ठ रामविलास पासवान ने अपनी चुनावी राजनीति भी सबसे पहले शुरु की थी और 1969 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे. वे भी जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े थे और आपात काल का विरोध करने की वजह से जेल गए थे. 1977 में वे भी लालू प्रसाद यादव के साथ लोकसभा पहुंचे थे. तब से अब तक वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. वे राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं. 

विज्ञापन

बिहार के प्रभावशाली दलित नेताओं में से एक रामविलास पासवान ने एक बार सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था. लोकदल से जनता पार्टी के रास्ते वे जनता दल में पहुंचे थे लेकिन वर्ष 2000 में उन्होंने अपनी लोक जनशक्ति पार्टी बना ली. रामविलास पासवान के बारे में कहा जाता है कि वे हवा का रुख पहचानते हैं और उसके हिसाब से अपनी राजनीति तय करते हुए येन केन प्रकारेण मंत्री का पद हासिल कर लेते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र में रेल से लेकर रसायन और खान तक कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में काम किया है. इस समय वे भाजपा नीत गठबंधन एनडीए के सदस्य हैं और केंद्र में फिर से मंत्री हैं. बिहार में वे अपने पुराने साथी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के गठबंधन के खिलाफ एनडीए को जिताने की कोशिशों में लगे हुए हैं. साथ ही वे अपने बेटे चिराग पासवान को भी राजनीति में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed