फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   Cricket Statistics ›   R Ashwin broke Bishan singh bedi's 266 test wicket record

अश्विन ने तोड़ा पूर्व महान खिलाड़ी का यह रिकॉर्ड, आप भी जानिए

Tue, 07 Mar 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 07 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
R Ashwin broke Bishan singh bedi's 266 test wicket record
- फोटो : ESPN

बंगलूरू टेस्ट में अपनी शानदारी फिरकी से भारतीय टीम को कंगारूओं के खिलाफ वापसी कराने वाले ऑफ स्पिनर रवि चन्द्रन अश्विन रिकार्ड तोड़ने के मामले में भी रोज नए रिकार्ड कायम कर रहे हैं। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया को बेबस करने वाले अश्विन ने चौथा विकेट लेते ही पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्‍गज ‌फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। बेदी को पीछे छोड़कर अश्विन उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अश्विन का प्रदर्शन कुछ फीका ही रहा था। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी सबसे ज्यादा की थी। पहली पारी में अश्विन ने 49 ओवरों में 84 रन देकर 14 ओवर मेडन फेंके थे, इस दौरान वह मात्र दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। 
विज्ञापन


लेकिन दूसरी पारी में अश्विन पूरी तरह फार्म में नजर आए और आस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज डेविड वार्नर को पवेलियन भेजकर अपने विकेटों की शुरूआत की। इसके बाद मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड और स्टार्क को पवेलियन भेजकर उन्होंने अपने कुल विकेटों की संख्या 267 कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का रिकार्ड

R Ashwin broke Bishan singh bedi's 266 test wicket record

इसके साथ ही अश्विन ने दिग्‍गज भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकार्ड भी तोड़ दिया। रिकार्ड बुक में अश्विन का यह पहला रिकार्ड नहीं था जो उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से दर्ज कराया हो इससे पहले भी वह अपनी गेंदबाजी से कई रिकार्ड कायम कर चुके हैं। 

कुछ दिन पहले ही उन्होंने सत्र में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का कपिल देव का भारतीय रिकार्ड भी तोड़ डाला था। कपिल ने जहां 1979-80 में एक सीजन में 13 मैचों में 63 विकेट हासिल किए थे वहीं अश्विन अभी तक 67 विकेट हासिल कर चुके हैं, अब उनकी निगाहें डेल स्टेन के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड पर है जिन्होंने एक सत्र में 73 विकेट हासिल किए थे। 

अश्विन यह रिकार्ड तोड़ सकते हैं जिन्हें अभी 2 टेस्ट मैच और खेलने हैं। इससे पहले ही अश्विन ने टेस्ट में सबसे तेज 250 विकेट लेने का रिकार्ड तोड़ा था। उन्होंने 250 विकेटों का आंकड़ा पार करने के लिए 45 टेस्ट मैच और पांच साल 95 दिन का समय लिया जबकि उनसे पहले सबसे तेज 250 विकेट लेने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के नाम था। जिन्होंने 48 टेस्टों में यह रिकार्ड तोड़ा हालांकि इसके लिए उन्होंने दस साल से ज्यादा का समय लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed