फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   Cricket Statistics ›   lalit modi tweets about ipl money increment

IPL: BCCI को मिले 16347 करोड़, ललित मोदी बोले- ये तो बहुत कम

Mon, 04 Sep 2017 05:46 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 04 Sep 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
lalit modi tweets about ipl money increment
ललित
आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी के बाद ललित मोदी ने मीडिया राइट्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नीलामी में मिली यह रकम कम है। मोदी ने कहा कि स्टार इंडिया को मीडिया राइट्स अधिकार दिए गए हैं पर आईपीएल की लोकप्रियता के आधार पर यह रकम कम लग रही है। मोदी ने कहा कि पिछले दस साल के प्रसारण के बाद मुझे लगा कि रकम ज्यादा आएगी लेकिन यह कम है। उल्लेखनीय है कि 2009 में सोनी ने आईपीएल के प्रसारण अधिकारों को नौ साल के लिए 1.63 अरब डॉलर में खरीदे थे।  
विज्ञापन


स्टार इंडिया ने अगले 5 साल के लिए सर्वाधिक 16347 करोड़ रुपए की बोली लगाकर मीडिया राइट्स अपने नाम किए हैं। मोदी का कहना है कि पिछले दस साल के सफल प्रसारण के बाद मुझे उम्मीद थी कि ये रकम काफी ज्यादा आएगी। 
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईपीएल अब देश में काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसने दस सालों में ही क्रिकेट को वह मुकाम दे दिया, जो 25 सालों के बाद मिलता है। आईपीएल को कामयाब करने में ललित मोदी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।

मोदी ने कहा कि आईपीएल की अपार लोकप्रियता के बाद कहा जा सकता है कि अप्रैल-मई के माह में भारत में सिर्फ आईपीएल ही सबसे चर्चित नाम है। यहां तक कि इन दिनों बॉलीवुड का जादू भी फीका पड़ जाता है। 

मोदी ने कहा कि वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल की स्पांसरशिप के लिए करीब 34 करोड़ डॉलर खर्च किए। 2012 के दौरान मिली स्पांसरशिप से यह रकम 454 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed