फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   Cricket Statistics ›   IPL 2021: Virat Kohli impressed with RCB’s replacement players

IPL 2021: 5 नए खिलाड़ियों के जुड़ने से खुश हैं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, कहा- सभी में गजब का हुनर

Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन, एडम जम्पा और डेनियल सैम्स, न्यूजीलैंड के फिन एलेन और भारत के वॉशिंगटन सुंदर फेज-2 में नहीं खेल पाएंगे। इनकी जगह फ्रेंचाइजी ने जॉर्ज गार्टन, वानिंदु हसारंगा, दुष्मंत चमीरा, टिम डेविड और आकाश दीप को शामिल किया है।

विज्ञापन
IPL 2021: Virat Kohli impressed with RCB’s replacement players
आरसीबी आईपीएल के दूसरे चरण में अपना पहला मैच 20 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज दुबई में फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। हालांकि, वे टीम से जुड़े 5 नए खिलाड़ियों से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


दरअसल, चोट और निजी कारणों से टीम के 5 खिलाड़ी सीजन के बाकी बचे 31 मैच नहीं खेलेंगे। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और एडम जम्पा जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। टीम से जुड़े नए खिलाड़ियों में श्रीलंका के रहस्यमयी फिरकी गेंदबाज वानिंदु हसारंगा और सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड शामिल हैं।
विज्ञापन

नए खिलाड़ी यूएई में कर सकते हैं कमाल

फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद विराट ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट से संपर्क में था। हम पिछले काफी समय से बदलाव को लेकर विचार कर रहे थे। अब हमने अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से बदला है। जो इस बार टीम से नहीं जुड़ पाए, उन्हें हम मिस करेंगे। जो नए खिलाड़ी जुड़े हैं, उनमें गजब की प्रतिभा है। यूएई के पिच पर वे अच्छा कर सकते हैं। हमने पहले चरण को जहां पर छोड़ा था, वहीं से शुरू करना चाहते हैं। 

सिंगापुर के टिम डेविड भी आईपीएल खेलेंगे

ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन, एडम जम्पा और डेनियल सैम्स, न्यूजीलैंड के फिन एलेन और भारत के वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल फेज-2 में नहीं खेल पाएंगे। इनकी जगह फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के अनकैप्ड प्लेयर जॉर्ज गार्टन, श्रीलंका के हसारंगा और दुष्मंत चमीरा, सिंगापुर के टिम डेविड और भारत के आकाश दीप को शामिल किया है।
विज्ञापन

विराट की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर

आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा। लीग की अंक तालिका में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर है। वहीं CSK दूसरे नंबर और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। आरसीबी दूसरे चरण का अपना पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 20 सितंबर को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed