{"_id":"61c71b5163f1216f7270ee27","slug":"ind-vs-sa-bcci-shares-pictures-of-team-india-final-preparations-ahead-of-1st-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने की आखिरी तैयारी, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Cricket Statistics","title_hn":"क्रिकेट आंकडे","slug":"cricket-stats"}}
IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने की आखिरी तैयारी, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें
Sat, 25 Dec 2021 07:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:07 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचने के बाद से ही टीम इंडिया पूरी मेहनत से अपनी तैयारियों में लगी हुई है।
विज्ञापन
टीम इंडिया का अभ्यास सत्र
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचने के बाद से ही टीम इंडिया पूरी मेहनत से अपनी तैयारियों में लगी हुई है। कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में भारतीय टीम खुद को परिस्थिति के अनुसार ढालने में लगी हुई है और अपनी तैयारियों को भी परख रही है। बीसीसीआई भी रोजाना टीम की तैयारियों से जुड़ी पल-पल की अपडेट क्रिकेट फैंस के साथ साझा कर रही है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मैच के एक दिन पूर्व टीम के अभ्यास की कुछ तस्वीरें साझा की गईं। दो अलग-अलग ट्वीट में भारतीय खिलाड़ी नेट्स में अपनी तकनीक और रणनीति पर चर्चा और काम करते नजर आए। एक तस्वीर में कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी अभ्यास करते दिखे।
विज्ञापन
— BCCI (@BCCI) December 25, 2021
दक्षिण अफ्रीका के इस अहम दौरे पर कई स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इनमें रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल चोट की वजह से बाहर हैं। बावजूद इसके विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया यहां पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बेताब है।
विज्ञापन
सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका को 26 टेस्ट मैचों में सिर्फ दो बार ही हार मिली है जबकि 21 बार उसने बाजी मारी है। ऐसे में टीम इंडिया की तरफ से कोई भी ढिलाई मेहमान टीम पर भारी पड़ सकती है।