फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Eastern Air Command Chief visits Air Force Station Kalaikunda and Salua

West Bengal: पूर्वी वायु कमान प्रमुख ने वायु सेना स्टेशन कलाईकुंडा और सलुआ का किया दौरा

Tue, 11 Jul 2023 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि एयर मार्शल एसपी धारकर ने दो दिवसीय दौरे में दोनों स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि एयर मार्शल ने सोमवार को वायु सेना स्टेशन कलाईकुंडा में का दौरा किया और कमांड वार्षिक मार्क्समैन चैम्पियनशिप के फाइनल में हिस्सा लिया...

विज्ञापन
West Bengal: Eastern Air Command Chief visits Air Force Station Kalaikunda and Salua
Air Marshal SP Dharkar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल एसपी धारकर ने वायु सेना स्टेशनों कलाईकुंडा और सलुआ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलाईकुंडा में कमांड वार्षिक मार्क्समैन चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्सा लिया। सलुआ स्टेशन के दौरे में उन्होंने नए स्टेशन मेडिकेयर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और स्थितियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि एयर मार्शल एसपी धारकर ने दो दिवसीय दौरे में दोनों स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि एयर मार्शल ने सोमवार को वायु सेना स्टेशन कलाईकुंडा में का दौरा किया और कमांड वार्षिक मार्क्समैन चैम्पियनशिप के फाइनल में हिस्सा लिया। इसमें पूर्वी वायु कमान की विभिन्न इकाइयों से कुल 25 वायु प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद एयर मार्शल वायु सेना स्टेशन सलुआ पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान एयर मार्शल ने नए स्टेशन मेडिकेयर सेंटर का उद्घाटन किया। मौजूदा चिकित्सा उपकरणों के अलावा, स्टेशन मेडिकेयर सेंटर अब उच्च स्तरीय हेमेटोलॉजी विश्लेषक, उन्नत डेंटल चेयर और एक्स-रे मशीन से संपन्न हो गया है।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि दो वायुसेना स्टेशनों की यात्रा के दौरान, एओसी-इन-सी ने वायु योद्धाओं के साथ बातचीत की और उन्हें भारतीय वायुसेना की उच्चतम परंपराओं में परिचालन पर केंद्रित, शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से चुस्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed