अमेरिका और ईरान के बीच तल्खी कोई नई बात नहीं है। हाल में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिका द्वारा हत्या किए जाने के बाद से यह तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने के नाम पर पहले से ही कई आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। अब सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिका से बदला लेने और दुनियाभर में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की बात कही है। इस क्षेत्र में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार, तीसरे विश्वयुद्ध की आहट आने लगी है। ऐसे में भारत पर ईरान और अमेरिका की तल्खियों का कितना नुकसान होगा। इन्हीं मुद्दों पर अमर उजाला संवाददाता रमा सोलंकी ने बात की पूर्व राजदूत और खाड़ी मामलों के जानकार तलमीज अहमद से।
4 January 2020
4 January 2020
2 January 2020
1 January 2020
31 December 2019
31 December 2019
28 December 2019
21 December 2019
19 December 2019
19 December 2019