स्पेस रिसर्च की फील्ड में भारत नई ऊंचाइयां छूता जा रहा है। दुनियाभर के रॉकेट स्पेस में भेजने का कीर्तिमान रचने के बाद अब भारत खुद की देसी GPS सिस्टम पर काम करने की तैयारी में है और इस GPS सिस्टम की मदद से भारत की अमेरिका से एक और निर्भरता कम हो जाएगी। दरअसल भारत आज तक अमेरिका की घड़ी के हिसाब से चलता था लेकिन अब खुद की GPS सैटेलाइट की बदौलत भारत खुद की सटीक घड़ी के हिसाब से चलेगा।