लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
एक और चुनावी राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा हो गया है। इस बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपनी कुर्सी छोड़ने का फैसला किया है। दरअसल, 2018 में भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल की थी। यहां अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिप्लब के अचानक इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है