लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
चांदनी रात में ताज का दीदार एक ऐसा सपना जो खुली आंखों से सच हो सकता है। साल में केवल पांच रातों के लिए ताज के दरवाज़े आम लोगों के लिए खुलते हैं और इसे नाम दिया गया है ताज का मून लाइट विज़न। दशहरे के तुरंत बाद शरद पूर्णिमा के आस-पास केवल पांच रोज के लिए रात में ताजमहल खुलता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ताजमहल रात में 8:30 से 12:30 बजे तक खोला जाएगा। लेकिन इस खास मौके पर केवल 400 लोग ही ताज में जा सकते हैं।