दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मोदी सरनेम वाली टिप्पणी पर बवाल अभी थमा भी नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने गांधी परिवार पर व्यक्तिगत हमला करते हुए एक विवादित बयान दे दिया, जिससे एक नए विवाद के जन्म लेने की आशंका पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद संजय जायसवाल की खिंचाई करते हुए इसे "बीमार और विकृत" करार दिया।
Next Article