{"_id":"61c305959250a050526c4088","slug":"dangal-tv-serial-rang-jaoon-tere-rang-mein-has-a-great-launching","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंगल टीवी के सीरियल 'रंग जाऊं तेरे रंग में' का शानदार आगाज,शो के कलाकार रहे मौजूद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दंगल टीवी के सीरियल 'रंग जाऊं तेरे रंग में' का शानदार आगाज,शो के कलाकार रहे मौजूद
दंगल टीवी पर तीन जनवरी से एक नया धारावाहिक 'रंग जाऊं तेरे रंग में' शुरू होने जा रहा है। इस फैमिली सोशल ड्रामा के लॉन्च के अवसर पर शो के तमाम कलाकार मौजूद थे। यह सोशल ड्रामा लखनऊ के धनवान पाण्डेय परिवार और आजमगढ़ के गरीब चौबे परिवार की कहानी है। दंगल टीवी का यह सातवां ओरिजिनल शो है।
इस मौके पर मशहूर एक्टर सुदेश बेरी ने बताया कि इस परिवार का स्तम्भ काशीनाथ पाण्डेय है। शो में काफी उतार चढ़ाव और टर्न व ट्विस्ट हैं जो दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। दंगल टीवी के इस शो के माध्यम से हम दर्शकों को मनोरंजन देने के साथ साथ समाज को एक मैसेज भी देना चाहते हैं।
पूजा पाण्डेय का रोल कर रही दीक्षा धामी ने कहा कि मैं चुलबुली, सीधी सादी सी बहु का रोल कर रही हूं। वह ससुराल में सभी से इतना प्यार करती है कि वह 2-3 साल से मायके नही गई है।
लॉन्च पर मौजूद उदित शुक्ला ने कहा कि वह शो में सुदेश बेरी के बड़े बेटे अभिषेक पाण्डेय का रोल कर रहे हैं जो बेहद जिम्मेदार लड़का है और परिवार के बिज़नस को संभाल रहा है।
अभिनेत्री केतकी कदम के मुताबिक वह सृष्टि चौबे नाम की बेहद सीधी सादी गांव की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। सबका बहुत खयाल रखती है।
अभिनेता चैतन्य अदीब शो की फीमेल लीड केतकी और मेघा के पिता सुरेंद्र चौबे का रोल कर रहे हैं जो किसान है। वह बनारस का रहने वाला है और अपनी दोनों बेटियों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाना चाहता है। और उनके लिए अच्छे वर की तलाश में है, फिर काशीनाथ पाण्डेय से उसकी मुलाकात होती है और कहानी आगे बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।