लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
असम पर्यटन की ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने असम पर्यटन की ब्राडिंग के लिए शूटिंग की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा असम पर्यटन का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में प्रियंका गोल्फ खेल रही हैं साथ ही हाथी की सवारी, बिहू डांस और ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज की भी सवारी कर रही हैं। इस वीडियो के जरिए असम पर्यटन विभाग पर्यटकों को लुभाने की कोशिश में है।