अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: तन्मय बरनवाल
Updated Wed, 26 Nov 2025 04:55 AM IST
Link Copied
मेष राशि
आज आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढेगी, जिससे आपको बिजनेस को एक नई राह आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेंगे और आपकी राजनीति में भी अच्छी छाप रहेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें और अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उनकी जिम्मेदारियां को फिर भी पूरा करेंगे। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाने होंगे और आप किसी की कहा सुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको भी किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, जिससे आप सेविंग की और भी बढ़ेंगे। आप अपने भाई व बहनों से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे उसे एक नयी राह मिलेगी।
कर्क राशि
आज आप अपने खर्चो को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। परिवार में ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आज आपका मन काम को लेकर परेशान रहेगा। यदि आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी करें, तो उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह कलह उत्पन्न हो सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन कोई पेट संबंधित समस्या आपको टेंशन देगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में अपने बॉस से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने कामो को समय से पूरा करके बॉस को काफी खुश रखेंगे और जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी किसी से कोई बड़ी डील भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने घर के रिजर्वेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।