फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar university: Admission will be given for merit in graduation, entrance examination for masters and PhD

पंत विवि: स्नातक में मेरिट से मिलेगा एडमिशन, मास्टर्स और पीएचडी के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pantnagar university: Admission will be given for merit in graduation, entrance examination for masters and PhD
- फोटो : फाइल फोटो

जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की 390वीं बैठक में विभिन्न बिंदुओं के साथ प्रवेश परीक्षा के आयोजन और विवि के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने को लेकर मंथन किया गया। सभी सदस्यों की राय बनी कि स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए 12वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाए जबकि मास्टर्स और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाए। तीन घंटे चली मैराथन बैठक में सभी बिंदुओं पर एक राय नहीं होने से मंगलवार को फिर से बैठक होगी। 

विज्ञापन


सोमवार को गांधी हॉल में एकेडमिक काउंसिल की 390वीं बैठक में संयोजक एवं कुलसचिव डॉ. जे. कुमार ने अन्य बिंदुओं के अलावा सदस्यों के समक्ष विवि में होने वाली इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा के आयोजन एवं उसमें फेरबदल करते हुए मेरिट के आधार पर प्रवेश को लेकर सुझाव लिए। सभी सदस्यों ने स्नातक स्तर पर 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर प्रवेश देने के लिए भी एक फार्मूला तैयार करने की बात कही। 

विज्ञापन

Pantnagar university: Admission will be given for merit in graduation, entrance examination for masters and PhD

डॉ. कुमार ने बताया कि स्नातक स्तर पर करीब 10 हजार फार्म विवि में आते हैं। ऐसे में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराना कोरोना संक्रमण काल में बहुत मुश्किल होगा। सभी सदस्य मास्टर्स और पीएचडी के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने को लेकर एकमत रहे। प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि बाद भी निर्धारित की जा सकती है। दोनों परीक्षाओं के लिए औसतन करीब ढाई हजार फार्म जमा किए जाते हैं। कुलसचिव ने कहा कि अभी इसको पूरी तरह से फाइनल नहीं मान सकते हैं, क्योंकि अभी पर्याप्त समय उपलब्ध है। 

जुलाई में देश की क्या स्थिति रहती है, इसके लिए बाद में विचार किया जा सकता है। कुलसचिव डॉ. कुमार ने कहा कि आगे के बिंदुओं पर मंगलवार को बैठक में विचार किया जाएगा। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कोरोना काल के दौरान विवि की ओर से हासिल कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विभिन्न फसलों की नई प्रजातियां देश को समर्पित करने के लिए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नाहेप की ओर से वित्त पोषित माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन टीचिंग पोर्टल को भी लांच किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed