{"_id":"61e9483e8b088d11f25b995a","slug":"udham-singh-nagar1642678334","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वाहन में एक लाख 24 हजार पकड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुद्रपुर। वर्तमान में चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत थाना पंतनगर क्षेत्र अंतर्गत टाटा तिराहा हल्द्वानी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान वाहन से एक लाख 24 हजार रुपये बरामद किये। बुधवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रही वाहन कार रजिस्ट्रेशन नंबर HR 26 0910 को चेक किया तो वाहन की पिछली सीट में एक प्लास्टिक की पन्नी में 500 के कुल 248 नोट मूल्य 1,24000 रुपए बरामद हुए । पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम नवीन पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पालम विहार, हरियाणा व मूल निवासी ओखल कांडा थाना मुक्तेश्वर नैनीताल बताया। वह कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाया। धनराशि के चुनाव में दुरपयोग होने की आशंका पर उसे कब्जे में ले लिया। बता दें कि वर्तमान में चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत 50,000 से अधिक की धनराशि बिना वैध कागजात के वह कारण के पास में रखना आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।