{"_id":"601e4d118ebc3ed1b4638765","slug":"udham-singh-nagar1612598545","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना किया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर गटका जहर, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी से मना किया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर गटका जहर, मौत
रुद्रपुर। शादी से मना करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहर गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दुर्गापुर नम्बर एक बकसोर दिनेशपुर निवासी सुश्रीता (18) पुत्र स्व. सामल बाला का बीते छह साल से दिनेशपुर के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी की बात हो गई थी। बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम सुश्रीता शादी की बात को लेकर प्रेमी के घर गई थी। प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। इससे आहत युवती ने प्रेमी के घर पर ही जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह का आरोप के की प्रेमी ने ही जहर देकर युवती की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।