{"_id":"5f6b45ab8ebc3ee3f6148310","slug":"udham-singh-nagar1600865707","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉम की दुकान की छत काटकर घुसे चोर, 50 हजार का माल लेकर फरार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टेलीकॉम की दुकान की छत काटकर घुसे चोर, 50 हजार का माल लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मोबाइल टेलीकॉम की दुकान की छत काटकर घुसे चोर 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच खेड़ा निवासी अमित कुकरेजा की अग्रसेन चौक के पास भारत टेलीकॉम के नाम से दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गया था। बुधवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की छत कटी गई थी और 50 हजार रुपये का सामान गायब था। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने बताया कि दुकान की छत काटकर चोरी की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी गई है।