{"_id":"5f6b45968ebc3ede2f5fd149","slug":"udham-singh-nagar1600865686","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत, छठी कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत, छठी कक्षा के छात्र की मौत
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड में मोदी मैदान के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छठी कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वार्ड नम्बर 17 नई बस्ती खेड़ा निवासी राशिद का 13 वर्षीय पुत्र साबिर मंगलवार को अपने मामा इमरान के साथ दक्ष चौराहे के पास दुकान पर गया था। रात 9 बजे दुकान बंद होने के बाद दुकान का कर्मचारी दिलशाद उसे बाइक पर लेकर घर आ रहा था। इसी बीच मोदी मैदान के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान साबिर की मौके पर ही मौत हो गई और दिलशाद घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रांजिट कैम्प थाना के एसआई अर्जुन गिरी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया, चालक फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर के बाद अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।