फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, सात बाइक बरामद
पुलिस गिरफ्तार में बाइक चोर। - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। पुलिस ने अंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की गई सात बाइकें बरामद हुई है। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बाइक चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई बाइकें बेचने जा रहे हैं। इसके बाद रम्पुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने दबिश देकर दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राहुल कोली उर्फ कांछा व सलकज उर्फ चूहा निवासी वार्ड नम्बर 22 रम्पुरा बताया। उनके कब्जे से अलग-अलग जगह से चोरी की गई सात बाइकें बरामद हुई। आरोपी इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। बाइक चोरी करने के बाद यूपी में बेचा करते थे। टीम में सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई कुलदीप अधिकारी, रम्पुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed