फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रुद्रपुर से रामपुर सीमा तक यात्रियों से 10 रुपये किराया लेगा रोडवेज

रुद्रपुर से रामपुर सीमा तक यात्रियों से 10 रुपये किराया लेगा रोडवेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी को जाने वाले यात्रियों को रामपुर सीमा तक पहुंचाने के एवज में रोडवेज 10 रुपये किराया लेगा। सीमा पर स्टॉपेज की सुविधा न होने के कारण ई-टिकट मशीन के स्थान पर यात्रियों के टिकट मैनुअल काटे जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण यूपी और उत्तराखंड की बसों को रामपुर सीमा पर ही रोका जा रहा है। यूपी व अन्य राज्यों से पहुंच रहे लोग और रुद्रपुर से यूपी जा रहे लोग बसों से रामपुर सीमा पर उतर रहे हैं। कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुए टेम्पो चालक और ई-रिक्शा लोगों से 50 से 100 रुपये किराया वसूल रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के रुद्रपुर डिपो प्रबंधन ने यात्रियों को रामपुर सीमा तक छोड़ने और रुद्रपुर डिपो तक पहुंचाने के लिए एवज में 10-10 रुपये किराया लेने का निर्णय लिया है। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि रामपुर सीमा पर बस स्टॉपेज न होने के कारण ई-टिकटिंग मशीन से किराया नहीं लिया जा सकता है। साथ ही परिवहन मुख्यालय स्तर से भी अभी रामपुर सीमा पर स्टॉपेज बनाया जाना संभव नहीं है। जिस कारण रुद्रपुर डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों से रामपुर सीमा तक का 10 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed