JEE Main 2022 Result: उत्तराखंड में टॉपर रहे रुद्रपुर के गौतम अरोरा, पहले प्रयास में ही हासिल की सफलता
गौतम ने परीक्षा में 99.91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम रैंक प्राप्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गौतम अरोरा ने जेईई मेंस 2022 में उत्तराखंड टॉप किया है। छात्र ने परीक्षा में 99.91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम रैंक प्राप्त की है। गौतम ने अपनी सफलता के लिए गुरुजनों और माता-पिता को श्रेय दिया है।
रुद्रपुर घासमंडी निवासी छात्र गौतम ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा भी दी है। जेईई मेंस की परीक्षा उन्होंने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की है। गौतम ने बताया कि उन्होंने रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई की। आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षक सुधीर ने पढ़ाई में उन्हें काफी मदद की। इस कारण वह परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
गौतम के पिता चरणजीत सिंह वेटनरी होल सेल्स विक्रेता हैं जबकि मां तुलिका अरोरा भी बिजनेस वूमेन हैं। इधर, भारतीयम स्कूल के संचालक भारत गोयल व गुजरीत कामरा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि आनंद और उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र प्रताप सिंह ने भी गौतम को बधाई दी है।
लक्ष्य निर्धारित कर लें, सफलता कदम चूमेगी
जेईई मेन्स 2022 में उत्तराखंड टॉप करने वाले गौतम अरोरा का कहना है कि यदि आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें तो कामयाबी को कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करने होंगे।
गौतम ने कहा कि जेईई मेन्स की परीक्षा बिना कोचिंग के भी पास की जा सकती है लेकिन जो बच्चे कोचिंग करते हैं तो उन्हें वहां मिलने वाली गाइडेंस से बहुत फायदा होता है।
उन्होंने कहा कि जेईई मेन्स की तैयारी के लिए आठ से 10 की घंटे की प्रतिदिन पढ़ाई जरूरी है। यदि कोचिंग में चार घंटे पढ़ाई होती है तो छह घंटे खुद भी पढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मॉक टेस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
इसके लिए अभ्यास एप छात्र-छात्राओं के लिए बहुत मददगार बन रहा है। इस एप में करीब 100 मॉक टेस्ट तैयार किए हैं, जिनके माध्यम से प्रवेश परीक्षा की अच्छी तैयारी हो सकती है। गौतम ने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षक सुधीर ने उन्हें काफी मदद की। इस कारण वह परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
गौतम के अनुसार जेईई मेन्स की परीक्षा का पहला एटेंप पास किया है। दूसरा एटेंप 21 जुलाई के बाद होगा। इसके बाद अगस्त में होने वाले जेईई एडवांस की भी परीक्षा देंगे।
जेईई मेंस परीक्षा में कोटद्वार के सात छात्रों ने मारी बाजी
जेईई मेंस परीक्षा में कोटद्वार के सात छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इसमें बलूनी क्लासेज के छह छात्र-छात्राएं और सक्षम टूटोरियल का एक छात्र शामिल है। बलूनी क्लासेज के प्रणय जोशी ने 97.96 और सक्षम टूटोरियल के छात्र सुभांश नैथानी ने 97.95 पर्सेंटाइल प्राप्त किया।
सोमवार को देवी रोड स्थित बलूनी क्लासेज में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा में संस्थान के छात्र प्रणय जोशी ने 97.96 पर्सेंटाइल, अमन रावत ने 96.31, शुभ्रत शैलवाल ने 94.74, मनीष सिंह ने 91.03 पर्सेंटाइल और अक्षांश थलेड़ी ने 90.98 पर्सेंटाइल हासिल की है। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन नवीन बलूनी और उत्तराखंड प्रभारी विपिन बलूनी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
उधर, सक्षम टूटोरियल के डायरेक्टर कुलदीप सिंह तेजान ने बताया कि उनके संस्थान के छात्र सुभांश नैथानी ने जेईई मेंस परीक्षा में 97.95 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। सुभांश के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय में सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) और माता अध्यापिका हैं। उसने परीक्षा पास करने के लिए रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई की। सुभांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। सक्षम टूटोरियल के सेंटर कोऑर्डिनेटर मोनिका चौधरी, सुमित शर्मा, हाशिम अली, गौरव काला ने सुभांश नैथानी को बधाई दी।