फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University campus will be smart.

स्मार्ट कैंपस बनेगा श्रीदेव सुमन विवि

Thu, 12 Jan 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Thu, 12 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की बैठक में पहली बार दीक्षांत आयोजित करने से लेकर सेमेस्टर परीक्षाओं को समय पर संपन्न करवाने समेत विवि परिसर को ही स्मार्ट कैंपस में तब्दील करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विवि के मुख्यालय बादशाहीथौल में कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवि के हित में कई निर्णय लिए गए। कुलपति डा. रावत ने सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं को समय पर संपन्न करने, विवि में भी कैसलेश सुविधा, अप्रैल में पहली बार दीक्षांत समारोह, किन्हीं कारणों से मौखिक व प्रयोगिक परीक्षाओं से वंचित छात्रों को एक बार फिर से मौका देने, मई में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सेमिनार कर शिक्षा के उन्नयन को अवसर पैदा करने समेत कई निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


कुलसचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि कैंपस को स्मार्ट कैंपस में बदलने की कार्रवाई गतिमान है, राष्ट्रीय पर्वों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान और संबद्धता के लिए नए नियमों की जानकारी दी। वित्त अधिकारी स्मृति खंडूड़ी ने बताया कि विवि में कैशलेस सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य, सहायक कुलसचिव विमल मिश्र, नीजी सचिव कुलदीप नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed