फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University will launch six new courses in this session

इस सत्र में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा श्रीदेव सुमन विवि

Thu, 04 Apr 2019 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Apr 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University will launch six new courses in this session
श्रीदेव सुमन विवि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

श्रीदेव सुमन विवि जुलाई से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र की तैयारियों में जुट गया है। शिक्षा सत्र 2019-20 में विवि राजकीय महाविद्यालयों और निजी शिक्षण संस्थाओं में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। 30 अप्रैल तक नए पाठ्यक्रमों के लिए विवि में आवेदन जमा करना होगा।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध 52 राजकीय महाविद्यालयों और निजी शिक्षण संस्थाओं में नए शिक्षा सत्र से वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिष्ट पाठ्यक्रम शुरू होंगे। नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विवि ने तैयारी शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम बनकर तैयार हो गया है। इस बार इंटर पास छात्र-छात्राएं नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। वाटर स्पोर्ट्स व वाटर एडवेंचर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दो तरह के कोर्स होंगे। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें और सर्टिफिकेट कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


45 फीसदी अंकों के साथ इंटर पास करने वाले छात्र-छात्राएं पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सभी महाविद्यालय को पत्र भेज दिया गया है। 30 अप्रैल तक विवि में आवेदन करना होगा। शिक्षण संस्थानों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए संसाधन उपलब्ध है या नहीं पैनल रिपोर्ट आने के बाद ही विवि अंतिम निर्णय लेगा। कहा वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों में स्वरोजगार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई पूरा करने के उपरांत युवा सीधे स्वरोजगार से जुड़े इसी उद्देश्य को ध्यान में नए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed