{"_id":"56e070124f1c1b7a5a8b4575","slug":"mining-district-panchayat-member-s-brother-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में जिला पंचायत सदस्य का भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में जिला पंचायत सदस्य का भाई गिरफ्तार
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर/सुल्तानपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन भंडारण में जिला पंचायत सदस्य के भाई को गिरफ्तार किया है। चार दिन पहले एंटी माइनिंग के निरीक्षक संजय उप्रेती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
चार दिन पहले एंटी माइनिंग टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। कई वाहन सीज करने के बाद टीम ने पांच खनन भंडारण मालिकों के खिलाफ भारी अनियमितताएं पाए जाने के मुकदमा दर्ज कराया था। इन पांच लोगों में साधुराम निवासी टांडा महतौली, यशपाल हर्सीवाला, मनोज टांडा महतौली, सईद सुल्तानपुर व शराफत निवासी बाडीटीप के नाम शामिल थे। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात लक्सर पुलिस को अवैध खनन करने के आरोपी व जिला पंचायत सदस्य के भाई सईद पुत्र असगर की गांव के पास होने की सूचना मिली। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने देर रात सईद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि सईद को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस सईद को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन