फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth arrested for breaking into homes in Darma Valley

दारमा घाटी में घरों में तोड़फोड़ कर रहा युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for breaking into homes in Darma Valley
गिरफ्त में संदिग्ध युवक - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में घूम रहे संदिग्ध को आईटीबीपी ने पकड़ लिया। धारचूला लेकर उसे पुलिस टीम को सौंप दिया। दारमा घाटी में इस व्यक्ति ने लगभग 15 मकानों में तोड़फोड़ की है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विगत दिनों आईटीबीपी ने दारमा घाटी के बोन गांव में किसी संदिग्ध के घूमने की सूचना दी थी। संदिग्ध ने माइग्रेशन पर धारचूला आए कई लोगों के घरों के ताले तोड़कर सामान चुराया था। तोड़फोड़ भी की थी।इस युवक को बल के जवानों ने पकड़ लिया था। सूचना पर दीलिंग दरमा सेवा समिति के दिनेश चलाल,पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल, गजेंद्र दुग्ताल, लक्ष्मण बनग्याल,जयेंद्र फिरमाल, रमेश दुग्ताल, और महावीर नगन्याल आदि युवा और पुलिस के उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे, कांस्टेबल सुरेंद्र धामी, आशीष बिष्ट की टीम दर गांव तक जीप से गई। वहां से तीन दिनों की कठिन और दुर्गम पैदल रास्तों से आईटीबीपी कैंप पहुंचे। समिति के सचिव दिनेश चलाल और पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने नांगलिंग, दुग्तु, फिलम और बोन गांव में 10 से 15 मकानों में तोड़फोड़ कर घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया है। 12 दिसंबर से बोंगलिंग से आगे सड़क बंद होने और गांव में तीन से चार फीट बर्फ होने के बाद भी किसी संदिग्ध व्यक्ति का गांव में पहुंचने से ग्रामीण परेशान हैं। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पकड़े गए संदिग्ध के मानसिक रूप से बीमार होने की भी आंशका जताई है।
विज्ञापन

Youth arrested for breaking into homes in Darma Valley
घर मे की तोड़फोड़ - फोटो : AMAR UJALA
घर मे की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed