फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wheel Chair Cricketer Rajendra pleaded to get home

व्हील चेयर क्रिकेटर राजेंद्र ने लगाई घर पहुंचाने की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Wheel Chair Cricketer Rajendra pleaded to get home
राजेन्द्र धामी - फोटो : AMAR UJALA
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट के राष्ट्रीय कप्तान राजेंद्र सिंह धामी खटीमा में फंसे हैं। दूसरे के घर में शरण लेने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाई है। विकास खंड के ख्वांकोट निवासी क्रिकेटर धामी का एशिया टीम के लिए चयन हुआ था। वह रुद्रपुर अभ्यास के लिए गए थे। इसी बीच कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन से उन्हें खटीमा में अपने रिश्तेदार के यहां शरण लेनी पड़ी। धामी को शौचालय आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इस परेशानी से रिश्तेदार भी आजिज आ गए। उन्होंने राजेंद्र से दूसरी जगह शरण लेने को कहा। इस पर उन्होंने पिछले दो दिन से किसी अन्य परिचित के यहां शरण ली है। खटीमा से उन्होंने फोन पर बताया कि उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र उन्हें घर तक भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed