फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The injured woman was taken to the hospital by keeping it in a seven km dolly

घायल महिला को सात किमी डोली में रखकर पहुंचाया अस्पताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
The injured woman was taken to the hospital by keeping it in a seven km dolly
घायल महिला को डोली में ले जाते ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कनालीछीना के ख्वांकोट क्षेत्र के अधिकांश गांव अब भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। अमकोट गांव निवासी कमला देवी बृहस्पतिवार की सुबह पशुओं के लिए चारा पत्ती काटने के दौरान फिसलकर गिर गई। उसके कमर और सिर में चोट आ गई। गंभीर रूप से घायल कमला देवी को ग्रामीण सात किलोमीटर डोली में रखकर लाए। भागीचौरा से बगना शक्तिपुर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2007-08 से सड़क का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। किसी के बीमार होने पर डोली में रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। बुजुर्गों को भी मुश्किलें पेश आती हैं। कहा कि यह सड़क जिला प्लान से ख्वांकोट से महतगांव, कनेती,अमकोट तक एक किमी सड़क स्वीकृत है। टेंडर भी लग चुका है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। प्रधान सीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला पोखरिया, हरीश पोखरिया आदि ने सड़क का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed