फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   4 Nepali youths trapped in Dharchula, leap into Kali river

धारचूला में फंसे 4 नेपाली युवकों ने काली नदी में लगाई छलांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
4 Nepali youths trapped in Dharchula, leap into Kali river
काली नदी में तैरकर नेपाल गए युवक को नेपाल पुलिस में हिरासत में ले लिया - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला में जमा भीड़ में से चार नेपालियों ने काली नदी में लगाई छलांग धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला में अंतराष्ट्रीय पुल बंद होने से नेपालियों की भीड़ का सब्र टूट गया। इनमे से चार युवक नेपाल जाने के लिए काली नदी में कूदे। तीन नेपाली तैरकर सुरक्षित नेपाल पहुंचे जबकि एक नेपाली युवक पुलिस के डर से वापस लौट आया। तीनों नेपालियों को पकड़कर नेपाल पुलिस जांच के लिए ले गई। धारचूला झूला पुल के पास अब नेपालियों की संख्या बढ़कर 800 के करीब हो गई है। कई नेपालियों ने नेपाल की ओर पत्थर भी उछाले। गेट खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। पुलिस और एसएसबी नेपाली लोगों की भीड़ की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। प्रशासन ने व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों की मदद से भोजन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed