{"_id":"5f7582cc8ebc3e9bd760c0ea","slug":"nainital1601536715","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हल्द्वानी पहुंचे, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीएम हल्द्वानी पहुंचे, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
हल्द्वानी। 120 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करने सीएम त्रिवेंद्र रावत हल्द्वानी पहुंचे। तहसील परिसर में हिलान्स किचन का उद्घाटन सीएम ने किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना को बीपीपीआई द्वारा संचालित किए जाने का भी उद्घाटन सीएम ने किया। निराश्रित दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार पशुओं के सहायतार्थ वाहन का संचालन का भी उद्धघाटन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा भी सरकार ने उठाया है। प्लाज़्मा डोनर को भी सम्मानित किया गया।सीएम ने कहा कि 20 योजनाओं का लोकर्पण और 42 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों में रिकार्ड काम किया है। अभी तक स्वरोजगार के क्षेत्र में जितना फोकस किया जाना था उतना नहीं हो पाया।राज्य के पर्वतीय भूभाग में कई संसाधन मौजूद है। सरकारी नौकरी सीमित हैं लेकिन स्वरोजगार बहुत हैं। चीड़ की पत्तियों पर आधारित विधुत उत्पादन शुरू हो गया है। हमने शुरुआत की है और अब मार्केटिंग भी की जा रही है। पिरूल के पेड़ तक मे रोजगार की अपार सम्भावनाये हैं। उत्तराखंड के वनों में चीड़ से ही 200 मेगावाट तक बिजली बनाई जा सकती है। अगर हम चीड़ की पत्तियों का पूरा दोहन कर लें तो 40 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है। कहा की हमने 10 हजार नौजवानों से 25-25 किलोवाट की सोलर बिजली लगाने केलिए कहा है। इस बिजली को सरकार खरीद करेगी। कहा कि कैम्पा के तहत आने वाले तीन महीनों में 25 हजार लोगों को रोजगर मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया। आज प्रदेश में 2500 डॉक्टर हैं। 1000 नर्सों की नई भर्ती की जा रही है। सीएम सहायता नम्बर पर 30000 समस्याओं का समाधान किया गया है। अटल आयुष्मान योजना के तहत देश के 22 हजार से ज्यादा अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। 500 सकूलों को एक साथ ऑनलाइन किया गया है। हमने कागजो में चल रहे 81 डॉक्टर हटा दिए हैं। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में औडिटोरियम के लिए 8 करोड़ औरआई बैंक के लिये 32 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। आइएसबीटी जल्द बनेगा यह मसला भारत सरकार में भेज दिया है। रिंग रोड में 1822 करोड़ का खर्चा आएगा। 500 करोड़ का खर्चा मुआवजे में जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक संजीव आर्या, विधायक नवीन दुम्का, विधायक राम सिंह कैड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।