फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nainital bank officers association give rupaye 2 lakh 70 thousand in pm cayers fand

नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पीएम केयर्स फंड में दिए 2 लाख 70 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
nainital bank officers association give rupaye 2 lakh 70 thousand in pm cayers fand
नैनीताल। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपने समस्त सदस्यों से आहवान किया था कि कोरोना संक्रमण की इस संकट की घड़ी में सहायता स्वरूप पीएम केयर्स फंड में कुछ योगदान करें। अपने आसपास जरूरतमंदों के खाने व अन्य आवश्यक सामग्री के रूप में सहयोग करें। इसकी कड़ी में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री के कोरोना रिलीफ फंड के लिये 2 लाख 70 हजार रुपये का चेक बैंक प्रबंधन को भेंट किया गया। संगठन के महासचिव पीयूष पायल ने बताया कि बैंक राज्य में 1922 से सतत बैंकिंग सेवा देता आ रहा है और समाज के हर तबके की वित्तीय जरूरतों को पूरा करता आ रहा है। अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि देशहित में यह एक छोटी सी कोशिश है। बैंक के समस्त अधिकारी अपने स्तर पर भी जरूरतमंदों को भोजन व अन्य आवश्यक सामग्री देकर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed