फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   zila panchayat sadasya garje

जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य गरजे

Sun, 03 Jan 2016 10:21 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 03 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के केंद्रीय वित्त में कटौती के विरोध में दुगड्डा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों ने धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कटौती को बहाल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।   
विज्ञापन


रविवार को ब्लाक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य तहसील प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 73वें संविधान संशोधन में केंद्र द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों का गठन किया गया था। सभी को अधिकार संपन्न बनाने के लिए हर स्तर पर वित्त की व्यवस्था की गई थी। पूर्व में केंद्र सरकारें केंद्र वित्त की धनराशि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को आवंटित करती थी, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त में कटौती करते हुए क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के लिए केंद्रीय वित्त आवंटन बंद कर दिया गया है। इस वजह से क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने पूर्व की भांति केंद्रीय वित्त आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, रितु नेगी, प्रवीन सुल्ताना, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र नेगी, राजाराम अंथवाल, सीमा रावत, पूनम तिवारी, कपोत्री देवी, भरत सिंह नेगी, मंजू जखमोला, विनोद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed