{"_id":"62b9b730e457456daf0fac46","slug":"youths-attacked-student-returning-from-college-kotdwar-news-drn415683342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से लौट रहे छात्र पर युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से लौट रहे छात्र पर युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबड़-डिग्री कालेज रोड पर कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र पर आठ से दस युवकों ने डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने उसके साथ गालीगलौज, मारपीट और उसकी सोने की चीन छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पदमपुर सुखरो निवासी एक छात्र ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौट रहा था। तभी डिग्री कालेज रोड पर आठ-दस युवकों ने उसे घेर दिया। उन्होंने उसके साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस बीच युवकों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। बताया कि युवक पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
शिकायत करने पर 20 मई को पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन सोमवार को इन्हीं युवकों ने एक बार फिर से उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की है। तहरीर में एक युवक को नामजद भी किया गया है। उसने पुलिस से मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।