नैनीडांडा ब्लाक के परसोली गांव में मां डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में हुआ। एकेडमी में युवाओं को सैन्य भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एकेडमी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी इंदुबाला रावत और अति विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि पहाड़ में आकर सैनिक एकेडमी खोलना कठिन कार्य है। राज दर्शन सिंह रावत ने अपने साहस से इसे पूर्ण कर अपने पूर्वजों की महान परंपराओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने बेहतर भविष्य के लिए एकेडमी से प्रशिक्षण लें। इस मौके पर 34 युवाओं ने एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में एकेडमी के संयोजक राजदर्शन सिंह रावत , एकेडमी के वाइस चेयरमैन सूबेदार मेजर सतेंद्र सिंह रावत, राजीव रावत, एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधक दर्शन सिंह रावत, दिनेश चंद्र, क्षेत्र के ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद