फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth showed enthusiasm for casting vote

वोट डालने को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth showed enthusiasm for casting vote
कोटद्वार विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मतदान भले ही सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, लेकिन सोमवार सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर युवक-युवतियां की लाइन लग गई।
विज्ञापन

सोमवार को कोटद्वार से लेकर भाबर तक के मतदान केंद्रों में युवाओं की भी लगी लंबी लाइन लगी रही। युवा खुशी नेगी, साक्षी रावत, शिवानी रावत, अंशुल शर्मा ने बताया कि वे बचपन से परिजनों को वोट डालने के लिए जाता देखते आए हैं। जिस तरह वोट के लिए प्रचार का हो हल्ला होता रहता है, उस वोट की प्रक्रिया को जानने और ईवीएम पर वोट को लेकर जिज्ञासा बनी रहती थी। सोमवार को वोट डालने का मौका मिला। आज वोट डालकर देश का जिम्मेदार नागरिक होनेे का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

वोट डालने में बुजुर्ग भी रहे आगे
कोटद्वार। वहीं बुजुर्गों ने भी मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 82 वर्षीय सूर्यमणी पंत, 78 वर्षीय बिमला कुकरेती, 80 वर्षीय नंदा देवी ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे मतदान केंद्र पर स्वेच्छा से वोट डालने के लिए आए हैं। हालांकि उनको घर पर ही वोट डालने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने मतदान केंद्र में आकर वोट डालने का निर्णय लिया। बताया कि हम मतदान केंद्र में जाकर वोट करेंगे, इससे भावी पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed