{"_id":"68cd8cc21cf8ead1870960e0","slug":"youth-should-make-local-resources-a-source-of-livelihood-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-792777-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्थानीय संसाधनों को आजीविका का साधन बनाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्थानीय संसाधनों को आजीविका का साधन बनाएं युवा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
पौड़ी। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की संयुक्त पहल पर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के प्रशिक्षण दिए गए। देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत व प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारियां दीं। देव भूमि उद्यमिता केंद्र के फैकल्टी मेंटर डॉ. प्रकाश फोंदणी ने क्षेत्र में बंजर भूमि का सदुपयोग कर जड़ी बूटी कृषिकरण एवं फूलों की खेती करने के टिप्स दिए।
उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हो रहा है। जिसका स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों की पैदावार से युवा गांव में ही उद्यमिता स्थापित कर सकते हैं। शिक्षाविद दीपक जोशी ने कहा कि राठ क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। लिहाजा युवा स्थानीय संसाधनों से आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर स्थानीय उद्यमी दरम्यान सिंह, आनंद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, दिनेश लाल आदि ने विचार रखे।