फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth should choose good government in the interest of country and state: RP Singh

देश और प्रदेश के हित में अच्छी सरकार चुनें युवा : आरपी सिंह

Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth should choose good government in the interest of country and state: RP Singh
भाजयुमो की ओर से नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 100 नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया। मालवीय उद्यान में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पौड़ी जिले के चुनाव प्रभारी आरपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के साथ ही जहां युवाओं को करियर, पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी मिलती है, वहीं उन्हें मतदाता के रूप में राष्ट्र सेवा की नई जिम्मेदारी भी मिलती है। युवाओं को ऐसे राजनीतिक दल का चुनाव करना चाहिए जो देश और प्रदेश का विकास कर सके। देश और प्रदेश के हित में युवा अच्छी सरकार चुनें।
विज्ञापन

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने युवाओं से अपने मत का सदुपयोग करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना ही भाजपा का उद्देश्य है और इसके लिए पार्टी जनजागरण का कार्य कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने की जरूरत है। इस दौरान 50 युवाओं ने भाजयुमो की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, ऋषि कंडवाल, जंग बहादुर सिंह रावत, आदित्य चौहान, शीतल जोशी, चंद्रमोहन जसोला, सुनील गोयल, पंकज भाटिया, सार्थक त्रिपाठी, अतुल डोबरियाल, आशीष रौतेला, उजागर पुंडीर, रीतिक गौडियाल, अमित रावत और विकास रावत आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल और गौरव जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed