{"_id":"670bfce7c86f4c4db9014860","slug":"youth-dies-after-falling-from-electric-pole-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-524195-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बिजली के खंभे से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बिजली के खंभे से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
कोटद्वार। विद्युत पोल पर काम करते समय अचानक नीचे गिरकर श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा पुत्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। धुमाकोट पुलिस का कहना था कि पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
शनिवार को नैनीडांडा के गांव ढंगलगांव में विद्युत लाइन पर काम चल रहा था। जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय राहुल बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। धुमाकोट थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि काम करते हुए राहुल अचानक बिजली के खंभे से नीचे मंदिर परिसर में पक्के फर्श पर गिर गया। जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आईं। घायल को तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद