{"_id":"66cb63ac736e8e6f56092284","slug":"youth-congress-workers-demonstrated-in-jhand-chowk-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-485730-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को झंडाचौक में प्रदर्शन कर कोलकाता की जूनियर डॉक्टर समेत उत्तराखंड की दुष्कर्म पीड़ित बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और दुष्कर्म के बाद हत्या की सभी घटनाओं के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
रविवार शाम को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्र हुए। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कोलकाता की जूनियर डॉक्टर समेत रुद्रपुर, देहरादून आईएसबीटी की दुष्कर्म पीड़िताओं और अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में अब कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बहन और बेटियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और दुष्कर्म के बाद हत्या की सभी घटनाओं में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विनीता भारती, प्रीति, मीना बछुवाण, सुनीता बिष्ट, लता, दीपा, ज्योति, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल और नीरज बहुगुणा आदि शामिल रहे।