फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth Congress furious at the government in protest against unemployment

बेरोजगारी के विरोध में सरकार पर भड़की यूथ कांग्रेस

Sat, 12 Jun 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress furious at the government in protest against unemployment
बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को सिताबपुर के कामरूप नगर में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से बेरोजगारी बढ़ गई है। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार देना तो दूर अब हर साल दो करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं, लेकिन इन पदों पर युवाओं की नियुक्ति नहीं की जा रही है। इस अवसर पर देवेंद्र रौथाण, अमन ध्यानी, हिमांशु नेगी, रोबिन चौहान, अंकित, सूरज रावत और अजय रौथाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed