फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth abused Prime Minister in Youth Congress procession, case registered

यूथ कांग्रेस के जुलूस में युवाओं ने प्रधानमंत्री को दी भद्दी गाली, केस दर्ज

Sat, 18 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Youth abused Prime Minister in Youth Congress procession, case registered
पुलिस ने शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के जुलूस में प्रधानमंत्री के खिलाफ अश्लील गालीगलौज और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर 80-100 अज्ञात युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में हिंदू पंचायती धर्मशाला से शहरभर में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान युवा अग्निपथ योजना के विरोध में नारे लगा रहे थे। कुछ युवा प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उनको ऐसा नहीं बोलने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस कर्मियों ने युवाओं की हरकत को देखते हुए अपने मोबाइल से नारे लगाने वाले युवाओं की वीडियो बनानी शुरू कर दी, तब भी वे नहीं मानें। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में झंडाचौक पहुंचे और वहां पर जाम लगा कर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि जुलूस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के लिए अश्लील गालीगलौज और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर 80-100 अज्ञात युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मियों द्वारा बनाई गई वीडियो से युवकों की पहचान की जा रही है। पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed