फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yatendra Gusain became the President of Parent Teacher Association

Kotdwar News: यतेंद्र गुसाईं बने अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Tue, 25 Jul 2023 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 25 Jul 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Yatendra Gusain became the President of Parent Teacher Association
जयहरीखाल। जीआईसी जयहरीखाल के अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर यतेंद्र सिंह गुसाईं को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान एक अगस्त से सुभाष छात्रावास में संचालित हो रहे विद्यालय को पुराने भवन के जी ब्लाॅक में संचालित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य राजेश्वरी धस्माना ने समिति के सदस्यों को कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य राजेश्वरी धस्माना को पदेन उपाध्यक्ष और उर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अभिभावक में से सदस्यों के तौर पर जाकिर हुसैन, आशा देवी, सतपाल नेगी, अनूप नेगी, अध्यापक सदस्यों में सुरेंद्र प्रसाद, जयदीप उनियाल, राजदर्शन सिंह नेगी को शामिल किया गया। बैठक में पीटीए फंड से निर्माण कार्य के दौरान खस्ताहाल विद्यालय प्रांगण की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने का निर्णय भी लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed