फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Xylo falls into ditch, seven injured

खाई में गिरी जाइलो, सात जख्मी

Fri, 08 Apr 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Fri, 08 Apr 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर एक जाइलो के खाई में गिरने से सात लोग घायल हो गए। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। गाड़ी दिल्ली से द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम जलथा लड़के की शादी के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को एक परिवार के कुछ लोग लड़के की शादी के लिए दिल्ली से गांव जा रहे थे। तभी देवीखेत से पांच किलोमीटर आगे जामल गांव के पास उनकी जायलो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा 108 को बुलाकर घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया है। घायल अशोक ने बताया कि 13 अप्रैल को उसकी शादी के लिए वह अपने परिवार के साथ गांव जा रहे थे। तभी देवीखेत के जामल गांव के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायलों में अशोक के पिता खुशीराम, बड़ा भाई विनोद कुमार, भाभी सरिता, भतीजा सयम (5), भतीजी साक्षी (3) के अलावा वाहन चालक नूरवाड़ हरिद्वार निवासी विजय नौटियाल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed