फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers who went to install smart meters were surrounded

Kotdwar News: स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मियों का घेराव

Sat, 15 Mar 2025 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Workers who went to install smart meters were surrounded
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव में मस्जिद वाली गली में स्मार्ट मीटर लगाने गई ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को क्षेत्रवासियों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

आमपड़ाव वार्ड के मस्जिद वाली गली में शनिवार सुबह से ही ऊर्जा निगम के कर्मचारी लोगों के घरों के पुराने मीटरों को बदलकर उसकी जगह पर स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। शाम को करीब तीन बजे किसी बात को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। जिस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को घेर लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस कर्मचारियों को वहां से अपने साथ ले आई। कर्मचारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को लिखित रूप से दिया है। कहा कि पार्षद रीता देवी और उनके पति आशा राम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। पार्षद और उनके पति का आरोप है कि विभाग की ओर से लोगों से यह लिखवाकर लिया जा रहा है कि लोग अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के ठेकेदार लोगों को डरा रहे है कि अभी मीटर लगवा लो, नहीं तो बाद में दस हजार रुपये देकर भी स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा। कहा कि ठेकेदार और विभाग दोनों ही उपभोक्ताओं को गुमराह कर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उधर, ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने कहा कि जनवरी माह से ही नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है। अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। सीलिंग रसीद में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed